logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गुजरात में अक्षय पटेल के इस्तीफे से कांग्रेस को झटका

वडोदरा (गुजरात)। गुजरात में राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को गहरा झटका लगा है। पार्टी के दो विधायकों अक्षय पटेल और जीतू चौधरी ने गुरुवार को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।
 
अक्षय वड़ोदरा की कर्जन विधानसभा सीट और जीतू वलसाड की कपराडा विधानसभा सीट से विधायक थे। विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि, 'दोनों विधायकों का त्यागपत्र मंजूर कर लिया गया है। अब वे विधायक नहीं रह गए हैं।'

 इन दोनों विधायकों के त्यागपत्र से प्रदेश में जल्द ही होने वाले राज्यसभा के चुनाव में कांग्रेस की स्थिति भाजपा के मुकाबले काफी कमजोर हो गई है।

274
34101 views

Comment