logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महिला की गला रेतकर हत्या

सिद्धार्थनगर के इटवा थाना क्षेत्र के पाला गांव के सिवान में शनिवार को एक महिला का शव मिला। उसके गले पर कटे का निशान है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गला रेतकर हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है।
पति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

क्षेत्र के पाला गांव निवासी कोमल यादव (26) की रविवार सुबह गांव के बाहर खेत में खून से लतपथ शव मिला था। उसके गले पर कटे की निशान है। ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है की गला रेतकर उसकी हत्या की गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, एसओ टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

मामले की छानबीन करने के साथ पति को हिरासत में ले लिया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसी ने गला रेतकर हत्या किया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर गए थे। महिला की गला रेतकर हत्या की करने की बात सामने आई है। पति को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

152
3748 views

Comment