logo

बाराबंकी में नाबालिग के साथ हुआ दुष्कर्म, हत्या

बाराबंकी (उप्र)। सतरिख थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। यह घटना बुधवार को हुई थी।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लड़की के साथ दरिंदगी के संकेत मिले हैं। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बाताया जा रहा है कि घटना के वक्त लड़की खेत में धान काटने गई थी। तभी कुछ दरिंदों ने उसके साथ दुष्कर्म करके हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संकेत मिल रहे हैं कि दुराचार के दौरान नाक और मुंह दबाने के चलते लड़की की मौत हो गई। लड़की की हालत देखकर पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के भी होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि किशोरी के निजी अंगों पर भी चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मामले में दुष्कर्म की धाराएं बढ़ा दी हैं। पुलिस केस में लगातार संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल दोषी अभी भी पकड़ से दूर हैं।




144
14704 views
  
1 shares