logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

करौंदी में धार्मिक फिल्म "मेरी मां कर्मा" के बारे में सामाजिक बंधुओं को दी गई जानकारी , जिला स्टार प्रचारक भीमशंकर साहू ने पोस्टर का किया वितरण

डिण्डौरी।
शहपुरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम करौंदी में मां कर्मा देवी जयंती समारोह भव्य रूप से मनाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें साहू बाहुल्य गांवों से प्रतिनिधि व सामाजिक बंधु शामिल हुए।
धार्मिक फिल्म मेरी मां कर्मा के 5 अप्रैल को देश के सभी सिनेमाघरों में रिलीज होने की बैठक के दौरान जानकारी दी गई ।
इस बैठक में जिला स्टार प्रचारक भीमशंकर साहू ने सामाजिक बंधुओं को फिल्म के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह फिल्म देश के कई सिनेमाघरों में रिलीज होगी वहीं हमारे जबलपुर के समदड़िया मॉल में भी लग रही है आप सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में अपने परिवार सहित पहुंचकर फिल्म देख सकते हैं ।

191
7476 views

Comment