logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

देश की सम्प्रभुता बचाने को कृष्ण को जरूरत है सुदामा कीः जिलाध्यक्ष

भदोही। समाजवादी पार्टी की सदस्यता अभियान जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मिश्रा पप्पू के नेतृत्व में विधानसभा भदोही के अभिया बाजार में प्रबुद्ध जन (ब्राह्मण समाज) से प्रारंभ किया गया।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बाल विद्या विकास यादव पूर्व के समक्ष दर्जनों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश में हो रहे मां बहनों की चीर हरण हत्याएं अपराध रोकने के लिए देश की समप्रभुता बचाने के लिए कृष्ण को सुदामा की आवश्यकता हैं। नेताजी मुलायम सिंह यादव ने भी मित्रता में जनेश्वर मिश्र को कई बार संसद चुनकर राज्यसभा भेजा। इतना ही नहीं जनेश्वर मिश्र के देहांत के बाद उनकी याद में लखनऊ में एशिया का सबसे बड़ा पार्क जनेश्वर मिश्रा के नाम बनाते हुए उनकी विशाल मूर्ति लगवा कर अनावरण किया।

समाजवादी पार्टी का सम्मेलन भी उसी पार्क में करके संदेश दिया मित्रता क्या होती है? कहा कि देश में प्रतिदिन चीरहरण हत्याएं हो रही है। बलात्कारियों का समूल नष्ट करने के लिए मित्रता में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को समर्थन देना होगा तभी इस देश से जो लूट डकैती, हत्याएं, बलात्कार, अत्याचार समाप्त किया जा सकता है।

इस मौके पर  पूर्व विधायक जाहिद बेग, जिला महासचिव ह्रदय नारायण प्रजापति, नेमधर दुबे, गुलाब पाठक, पवन दुबे पप्पू, विधानसभा अध्यक्ष संतोष यादव, मयंक यादव, लालजी दुबे, राकेश दुबे, शिवप्रकाश, धर्मेन्द्र, विकास दुबे, वकील दुबे, राधेमोहन दीनानाथ शुक्ला, संजय शुक्ला, रामू दुबे, रमेश दुबे, अजय दुबे, राजित राम तिवारी, संजय पांडेय, योगेंद्र पांडेय, गोविंदा दुबे, विवेक दुबे, सूरज मिश्रा, सुरेंदर, रामधनी दुबे, संदीप दुबे, कल्लर दुबे, राकेश, शिव कुमार दुबे, अशोक कुमार दुबे, अशोक कुमार उपाध्याय, रवि दुबे, अनिल उपाध्याय, धर्मेंद्र उपाध्याय, उत्तम पाठक, राजेश पाठक, नितेश शुक्ला, प्रेमलता उपाध्याय, जयप्रकाश पांडेय, राजीव शुक्ला, दिनेश पाठक, दिनेश उपाध्याय  सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।





289
21419 views

Comment