logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाजपा के वरिष्ठ नेता व स्टार प्रचारक ज्योतिरादित्य सिंधिया 18 को मूंदी में लेंगे आमसभा

-विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, सांसद नंदू भैया का नाम भी शामिल 
खंडवा (पूर्वी नीमड़, मध्य प्रदेश)। मध्यप्रदेश विधानसभा की 28 सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव में भाजपा को कामयाबी दिलाने के मद्देनजर भाजपा संगठन द्वारा राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेताओं को चुनाव कार्य में लगाया गया है। उपचुनाव में जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान लगभग सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक से दो बार पहुंचकर सभा को संबोधित कर चुके हैं वहीं भाजपा संगठन ने उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी की है। 

इस स्टार प्रचारक सूची में प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद नंदकुमारसिंह चौहान भी शामिल हैं। मीडिया प्रभारी सुनील जैन ने बताया कि मांधाता विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी नारायण पटेल को विजयश्री प्राप्त हो इस हेतु भाजपा के वरिष्ठ नेता स्टार प्रचारक एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया 18 अक्टूबर को मूंदी पहुंचेंगे और श्री पटेल के समर्थन में एक बड़ी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। 

भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद  दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश प्रभारी श्री विनय सहस़्त्रबुद्धे, केन्द्रीय मंत्री  नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत, राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, केन्द्रीय मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान, वरिष्ठ नेत्री, पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, वरिष्ठ नेता प्रभात झा, सांसद नंदकुमार सिंह चौहान, सांसद राकेश सिंह, वरिष्ठ नेता  सत्यनारायण जटिया, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  लाल सिंह आर्य, पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व सांसद सुधीर गुप्ता, वरिष्ठ नेता  कृष्णमुरारी मोघे, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश शासन के मंत्री गोपाल भार्गव, प्रदेश शासन के मंत्री  भूपेन्द्र सिंह, प्रदेश शासन के मंत्रीजगदीश देवड़ा, प्रदेश शासन के मंत्री कमल पटेल, प्रदेश शासन के मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, वरिष्ठ नेता श्री जयभान सिंह पवैया, वरिष्ठ नेता उमाशंकर गुप्ता शामिल हैं। उपरोक्त सभी स्टार प्रचारक आगामी चुनाव में प्रचार कार्य करेंगे।

266
15000 views

Comment