logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एनजेसीएस कमेटी की बैठक को लेकर भारतीय इस्पात मज़दूर महासंघ की बैठक को लेकर दुर्गापुर के लिए बीएमएस के पदाधिकारी रवाना

गुवा संवाददाता। सेल में कर्मियों के वेज रिवीजन का पूर्ण रूप से एग्रीमेंट नहीं हुआ। इसको लेकर आगामी 19 मार्च को एनजेसीएस कमिटी की बैठक दिल्ली में होने जा रहा है।ज्ञात हो कि वेज रिवीजन 1 जनवरी 2017 से होना था। 21अक्टूबर 2021 को एमओयू हुआ था जिसमें एरियर का भुगतान कंपनी ने 1अप्रैल 2020 से ही किया लेकिन वास्तविक एरियर की राशि 1 जनवरी 2017 से होना था। 39 माह का एरियर का भुगतान नहीं किया गया है। साथ ही बोनस के फॉर्मूला पर भी सेलकर्मी सवाल उठा रहे हैं। इन्ही मुद्दों पर विचार करने के लिए भारतीय इस्पात मजदूर महासंघ बीएमएस की बैठक दुर्गापुर में रखा गया है। बैठक में सेल के सभी यूनिटों के महामंत्री पदाधिकारीयों के साथ ही एनजेसीएस मेंबर डीके पांडे एवं रंजय कुमार भी उपस्थित रहेंगे। गुवा से मुकेश लाल और समीर पाठक इस बैठक में शामिल होने के लिए रवाना हुए।

153
11816 views

Comment