logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

संकल्प पत्र भरवा, मतदाताओं को किया प्रेरित

संकल्प पत्र भरवा, मतदाताओं को किया प्रेरित

पाली, 28 मार्च। लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं नोडल अधिकारी स्वीप के निर्देशन में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय इन्द्रा नगर में स्वीप गतिविधियों के तहत स्कूली विद्यार्थियों द्वारा संकल्प पत्र भरवाकर मतदाताओं को प्रेरित किया गया।

प्रधानाचार्य मोहनलाल भदावत ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय राहुल राजपुरोहित एवं सीबीईओ दिलीप कर्मचंदानी के सानिध्य में विद्यार्थियों ने बूथ लेवल अधिकारी निर्मलराम ओड द्वारा स्थानीय विद्यालय के 107 विद्यार्थियों द्वारा संकल्प पत्र भरे गए। विद्यार्थियों ने लोकसभा चुनाव 2024 में 26 अप्रैल को होने वाले मतदान दिवस पर मतदाताओं को संकल्प पत्र द्वारा मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर हेमाराम चौधरी, कृष्णा पूनिया, अंजू सांखला, गुड्डी बाई मीणा, दिनेश पाल सिंह, चंद्रा कंवर, रुक्मणी एवं सीमा देवल मौजूद रहे।

173
3494 views

Comment