logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन के ज़िलाध्यक्ष बने वीआईपी


चेतन जिराती की रिपोर्ट
मनावर

देश के सबसे प्रमुख पत्रकार संगठन ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के नतीजे आज जारी हुए, जिसमें मनावर के पत्रकार कैलाश जी मुकाती वीआईपी ने भारी पैमाने पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
संस्था के धार जिले में 244 सदस्य हैं। कैलाश जी वीआईपी को कुल 58 मत प्राप्त हुए। आज ऑनलाइन जिला अध्यक्ष की घोषणा होते ही सभी सदस्यों में हर्ष हो उठे । कैलाश मुकाती जी पिछले कई वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय कार्य कर रहे हैं और अखिल भारतीय सिर्वी महासभा केंद्रीय समिति सदस्य रहते हुवे समाज सेवा के कार्यों में लगे हुवे है, मीडिया जगत में प्रदेश प्रतिनिधि- मप्र आंचलिक पत्रकार संघ व अधिमान्य पत्रकार -नईदुनिया, साधना न्यूज़ चैनल तहसील संवाददाता,भी हे
इस कंपनी पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश शर्मा ने बधाई देते हुए बताया कि 12 सौ से अधिक के यूनेस्को में 17 मार्च को जिला अध्यक्ष पद के लिए ऑनलाइन वोटिंग हुई थी, जिसके नतीजे 27 मार्च को घोषित किए गए थे। यह देश में मीडिया का अब तक का सबसे बड़ा ऑनलाइन चुनाव है। देश में एसोसिएशन के 70 हजार से ज्यादा लाखो ने ई-वोटिंग का फायदा उठाया। नवनिर्वाचित अपनी कंपनी की नियुक्ति राष्ट्रीय नेतृत्व को करने के लिए प्रयास करेंगे। नव निर्वाचित धार जिलाध्यक्ष कैलाश जी मुकाती ने जीत को सभी मीडिया साथियों को समर्पित करते हुए कहा कि यह जीत सिर्फ उनकी नहीं बल्कि उनके सभी मीडिया साथियों की है। चुनाव जीतने के बाद अब जल्द ही एक बैठक का आयोजन किया जाएगा। कैलाश जी मुकाती वीआईपी के धार जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने पर मीडिया जगत के पत्रकार साथियों व अखिल भारतीय सिर्वी महासभा मध्यप्रदेश की ओर से मंगलमय शुभकामनाओं के साथ हार्दिक बधाई दी।।

164
6506 views

Comment