logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करवाने हेतु बजरंग सेना जम्मू कश्मीर ने हस्ताक्षर अभियान चलाया व जल्द जम्मू कश्मीर में मन्दिर का निर्माण करवाया जायेगा ।

बजरंग सेना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पवन पंचारिया खींवसर ने बताया की होली के त्यौहार पर बजरंग सेना प्रदेश अध्यक्ष जम्मूकश्मीर सोमनाथ शर्मा के नेतृत्व में गहन राजौरी में बजरंग सेना का गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित हेतु भव्य विशाल आयोजन किया व गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया प्रदेश व जिले के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया व आने वाले दिनों में जम्मूकश्मीर में बजरंगबली के मन्दिरो का निर्माण करवाया जायेगा व जम्मूकश्मीर में बीस हजार बजरंग सैनिकों को नियुक्त करने का लक्ष्य रखा आयोजन सभा को प्रदेश अध्यक्ष जम्मूकश्मीर सोमनाथ शर्मा व गहन के सरपंच विनोद बाझल ने सम्बोधित किया प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा अनिल कुमार,नवीन कुमार जिला संगठन मंत्री,मुकेश कुमार जिला महा संगठन मंत्री,मुकेश शर्मा जिला सचिव,आंचल सिंह जिला अध्यक्ष,सुनील कुमार जिला अनुशासन प्रभारी,विशन कुमार जिला उप संगठन मंत्री,रिंकू शर्मा जिला उपाध्यक्ष व बजरंग सेना के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे । इसी दौरान बजरंग सेना के सभी कार्यकर्ता ने मिलकर गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करवाने का संकल्प लिया ।

123
1081 views

Comment