logo

बिहार सरकार में पिछड़ा और अतिपिछड़ा कल्याण मंत्री विनोद कुमार सिंह का देहान्त

कटिहार (बिहार)।  बिहार सरकार में पिछड़ा और अतिपिछड़ा कल्याण मंत्री विनोद कुमार सिंह का सोमवार की सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया।

 उनकी तबियत दो दिन पहले बिगड़ी थी। इसके बाद उन पटना के आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) में भर्ती किया गया था वहाँ हालत बिगड़ने के बाद गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भेज दिया गया, जहाँ पर सोमवार को उनका निधन हो गया।

 वह 55 वर्ष के थे। कोविड-19 के बाद की जटिलताओं के कारण उनकी मृत्यु हो गयी। कटिहार जिला के प्राणपुर से भाजपा विधायक विनोद कुमार सिंह के 28 जून को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। बाद में वह इससे उबर गए थे। हालांकि, अगस्त में उनकी तबियत फिर खराब हो गयी थी और उन्हें गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
बिहार विधानसभा चुनाव के मौजूदा दौर के वक्त श्री सिंह के निधन से भाजपा में शोक की लहर  दौड़ गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बिहार सरकार में मंत्री विनोद कुमार सिंह के देहावसान पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि, 'उनका जीवन गरीबों और वंचितों के सशक्तीकरण के लिए समर्पित रहा।' 

 भाजपा के तमाम बड़े नेताओं ने ​सिंह के निधन पर दु:ख ब्यक्त किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आदि ने ट्वीट कर के उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है और कहा है कि, 'उनके निधन से बिहार की राजनीति को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है।'

144
14689 views