logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मैगलगंज जामा मस्जिद में रमजान में कुरान हुआ मुकम्मल, दुआएं मांगी

मैगलगंज में मुकद्दस महीने रमजान की विशेष नमाज तरावीह में कुरान पाक मुकम्मल होने का सिलसिला शुरू हो चुका है। दसवीं शब में विभिन्न स्थानों पर कुरान पाक मुकम्मल हुआ और सुख समृद्धि व देश में अमन शांति की दुआएं मांगी गईं। जामा मस्जिद मैगलगंज में भी कुरान मुकम्मल हो गई।

मैगलगंज जामा मस्जिद में हाफिज मुंतजिर ने कुरान पाक मुकम्मल कराया। मैगलगंज जामा मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती अख्तर वहीदी ने कुरान और रमजान के रिश्ते को बयां करते हुए कहा कि पवित्र माह रमजान में ही कुरान पाक नाजिल हुआ था। उन्होंने लोगों से अपने बच्चों को कुरान की शिक्षा अवश्य दिलाने का आह्वान किया। कुरान मुकम्मल होने के बाद मुल्क में अमन, खुशहाली, तरक्की शांति, की दुआ मांगी।

142
9787 views

Comment