logo

बस्ती उत्तर प्रदेश फर्जी अमृत प्रमाण पत्र जारी करने वाले सचिन को लालगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने वाले सचिव को लालगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार


थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर निवासी भारतीय किसान यूनियन के नेता शिव शंकर पांडेय के नाम से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने वाले ग्राम पंचायत सचिव को थानाध्यक्ष लालगंज के नेतृत्व में गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार जेल में निरुद्ध शिव शंकर पांडेय नें कूट रचना एवं धोखाधड़ी करके अपना मृत्यु प्रमाण पत्र ग्राम पंचायत सचिव अजीत सिंह पुत्र राम नगीना सिंह ग्राम जीवधरा, थाना मुंडेरवा, बस्ती जो वर्तमान समय में परशुरामपुर विकासखंड में ग्राम पंचायत सचिव पद पर तैनात है जिसको थाने में पंजीकृत विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमे में गिरफ्तार किया गया है।

भारतीय किसान यूनियन का नेता शिव शंकर पांडेय द्वारा स्वयं को दुर्घटना में मृत घोषित करते हुए जालसाजी करके तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी जगन्नाथपुर अजीत सिंह की मिली भगत से अपना मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया था। उक्त प्रकरण में लक्ष्मेश्वर पांडेय पुत्र स्व. राम नारायण पांडेय ग्राम जगन्नाथपुर, थाना लालगंज, बस्ती द्वारा स्थानीय थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। इस संबंध में पुलिस वांछित अभियुक्त को पुलिस ढूंढ रही थी। उक्त ग्राम पंचायत अधिकारी को गिरफ्तार करने में थानाध्यक्ष लालगंज सुनील कुमार गौड़, उपनिरीक्ष राम भवन प्रजापति, मुख्य आरक्षी अरविन्द यादव भूमिका महत्वपूर्ण रही।

16
23 views