logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लायन्स क्लब मेरठ भवानी ने डायबिटीज से पीड़ित बच्ची पूर्वा को सौंपी दवाइयां

मेरठ। लायन्स क्लब मेरठ भवानी ने जन्म से डायबिटिक बच्ची पूर्वा को गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे साल डायबिटीज की दवाइयां इन्सुलिन आदि देने का वचन दिया और सितम्बर माह की दवाइयों की नकद राशि पूर्वा को दी।

कार्यक्रम की चेयरमैन क्लब की प्रथम लायन लेडी ला. सारिका अग्रवाल थीं। सरकार द्वारा कोरोना को लेकर दिये गये निर्देशों के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्लब अध्यक्ष लायन आशीष अग्रवाल, लायन सारिका अग्रवाल एवं क्लब एडमिनिस्ट्रेटर लायन लविन्द्र भूषण शर्मा (रीजन चेयरपर्सन) उपस्थित थे।

क्लब अध्यक्ष लायन आशीष अग्रवाल ने पूर्वा के पिता राजेश को सलाह दी कि वे पूर्वा का इलाज नियमित रूप से डॉक्टरों को दिखाकर करायें एवं बच्ची का पूरा ख्याल रखें। इस साल पूर्वा कक्षा पांच की प्रतिभाशाली छात्रा है। पूर्वा का प्रारम्भिक उपचार एम्स में चला था। क्लब एडमिनिस्ट्रेटर लायन लविन्द्र भूषण
शर्मा (रीजन चेयरपर्सन) ने पूर्वा के पिता से कहा कि वह एम्स में बच्ची को पुनः दिखायें। यात्रा का हर बार सम्पूर्ण खर्च लायन लविन्द्र भूषण शर्मा ने देने की जिम्मेदारी ली।




279
14948 views

Comment