logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भारी सुरक्षा के बीच कोर्ट में एल्विश यादव की पेशी AIMAVASEEM

सांपों के जहर की तस्करी मामले में 14 दिन की जेल की सजा काट रहे मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव को गौतमबुद्ध नगर जिला अदालत में पेश किया गया. उनके साथ दो अन्य दोस्तों को भी कोर्ट में हाजिर किया गया, जिन्हें आज बुधवार को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि बिग बॉस के विनर पर लगी धाराओं में संशोधन के लिए कोर्ट में पेश किया गया है.

नोएडा पुलिस ने इस मामले में बुधवार को एल्विश यादव के दो दोस्तों को भी गिरफ्तार किया है. इनके नाम ईश्वर और विनय बताए जा रहे हैं. विनय ने पूछताछ में कबूल किया है कि वो एल्विश का दोस्त है. वहीं ईश्वर पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके सपेरे राहुल का परिचित है. इस तरह नोएडा पुलिस सांपों के जहर के तस्करी मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.
#AIMAMEDIA #MOHDVASEEM
#BULANDSHAHR

135
3373 views

Comment