logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डबल मर्डर से दहला बदायूं, गुस्साए ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा

बदायूं। कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के मंडी समिति रोड़ पर गौरी शंकर मंदिर के पास दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। दो भाइयों की उनके घर में उस्तरे से गला काटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने मकान का दरवाजा बंद करके हत्यारोपी नाई को पकड़ा। गुस्साए परिजन और मोहल्ले के लोगों ने मंडी चौकी पर प्रदर्शन किया। पुलिसकर्मियों से धक्का मुक्की की। चौराहे पर दूसरे समुदाए के व्यक्ति के खोखे में आग लगा दी।
कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र की बाबा कॉलोनी नई बस्ती निवासी विनोद कुमार रुद्रपुर में रहकर ठेकेदारी करते हैं। उनकी पत्नी और तीन बेटे आयुष (10), आहन प्रताप (6) और पीयूष घर पर रहते हैं। मंगलवार देर शाम विनोद कुमार के घर के पास सड़क पार नाई की दुकान चलाने वाला जावेद उनके घर पहुंचा। छत पर गया। आयुष और आहन प्रताप की छुरे और उस्तरा से गला काटकर हत्या कर दी।घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी वहीं खड़ा रहा। परिजनों ने दरवाजा बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार करके ले गई। आसपास रहने वाले लोगों को हत्या की सूचना मिली तो भीड़ जमा हो गई। गुस्साई भीड़ मंडी चौकी पहुंची।
डबल मर्डर के बाद घरवालों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। बाइक में तोड़फोड़ की, साथ ही दुकानें भी तोड़ी गईं। भीड़ ने आरोपियों के सैलून में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सामान को निकालकर सड़क पर फेंक दिया। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर भीड़ जमा है। जमकर हंगामा हो रहा है। पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स हालात को संभालने का प्रयास कर रही है। वहीं, घरवालों ने शव लेने आई एम्बुलेंस को भी वापस कर दिया। इसके बाद पैरामिलिट्री फोर्स बुलाई गई। तब जाकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
उधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स के साथ एसएसपी आलोक प्रियदर्शी मौके पर पहुंचे। DM मनोज कुमार भी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस भीड़ को संभालने की कोशिश कर रही है। एक आरोपी साजिद को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है।
डीएम मनोज कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा दो बच्चों की उनके घर में घुसकर गला काटकर हत्या कर दी गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी हत्या के कारण की जानकारी नहीं हो सकी है। आक्रोशित भीड़ ने खोखों में आग लगाई थी। उन्हें समझा दिया गया है। स्थिति नियंत्रण में है।

128
9746 views

Comment