logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तखतगढ़ में जैनमुनि के समाज सुधारक प्रवचन के बार विहार कलश यात्रा निकाली

तखतगढ़ में जैनमुनि के समाज सुधारक प्रवचन के बार विहार कलश यात्रा निकाली

तखतगढ़। नगर में एक सप्ताह से समाज को सुधारने के लिए जैन मुनि अंनत पुण्य महाराज के प्रवास के बाद मंगलवार को विहार कर गए। इस मौके पर नगर के मामाजी गली से कलश यात्रा निकाली गई। रैली में तिरंगा लिए युवाओं ने बाइक से देशभक्ति माहौल बनाया। नगर के विभिन्न मार्गो से रवाना होकर प्रवचन स्थल तक पहुंची।जहां उनका कांबली ( शॉल ) से बहुमान किया गया। नगर में पिछले सात दिनो तक मुनि के दिए गए प्रवचनों से माहौल धर्ममय बन गया। प्रतिदिन नगर के रामदेव मंदिर में मां-पिता, भाई-भाई, सास-बहू, भाई-बहन एवं नशे की उन्मूलन प्रसंगों पर तीन घंटे तक प्रवचन करके ज्ञानवर्धक बनाने का प्रयास किया।

ज्ञान प्राप्त करने के लिए गुरू जरूरी- जैन मुनि अंनत पुण्य महाराज ने कहा कि ज्ञान की प्राप्ति के लिए गुरू होना बहुत जरूरी है। ऐसे में भवसागर से पार हो सकेगे। वे मामाजी गली में प्रवचन स्थल पर प्रवचन कर रहे थे। उन्होने कहा कि प्रकृति व संत के गुण एक समान होते है। इन्ही गुणों के सम्पर्क में आने वाला सरल बन जाता है।

140
8745 views

Comment