logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

निर्माण कार्य में मांगा कमीशन

निर्माण कार्य में मांगा कमीशन

लोकायुक्त टीम ने जनपद सदस्य और प्रतिनिधि पति को रिश्वत लेते पकड़ा

खंडवा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपलिया निवासी जनपद सदस्य अनीता बाई चौहान और उनके जनपद प्रतिनिधि पति हरिसिंह पुत्र सागर सिंह चौहान को लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

जनपद सदस्य द्वारा सरपंच से विकास कार्यों में पांच प्रतिशत कमीशन की मांग करते हुए दबाव बनाया जा रहा था । जिसकी शिकायत सरपंच 40 वर्षीय रूप नारायण पुत्र शेरू निवासी बलियापुर द्वारा लोकायुक्त से की गई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त डीएसपी प्रवीण बघेल ने टीम के साथ मंगलवार सुबह जनपद सदस्य के घर दबिश देकर पति-पत्नी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए धरदबोचा।

196
12197 views

Comment