logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आजमगढ़ : बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका। लालगंज सुरक्षित सीट से सांसद संगीता आजाद बीजेपी में शामिल। बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुई संगीता आजाद। संगीता आजाद ने कहा मोदी जी की कल्याणकारी नीतियों की वजह से बीजेपी में शामिल हुई।

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बसपा सुप्रीमो मायावती को एक बड़ा झटका लगा है। बसपा सांसद संगीता आजाद बीजेपी में शामिल हो गई हैं। बसपा सासंद संगीता आजाद ने दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में जाकर बीजेपी की सदस्यती ली। इस दौरान उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा कुशवाहा भी बीजेपी में शामिल हुईं। इससे पहले मायावती की पार्टी के सांसद रितेश पाड़े ने भी बसपा को साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था। वहीं इससे पहले बसपा ने अपने सांसद कुंवर दानिश अली को खुद ही पार्टी से निष्काषित किया था।
बता दें कि संगीता आजाद ने साल 2019 में यूपी की लालगंज सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव जीता था। इस चुनाव में संगीता आजाद ने बीजेपी की नीलम सोनकर को हराया था। अब देखना ये है कि बीजेपी संगीता आजाद को लालगंज सीट से टिकट देती है या नहीं, क्योंकि अभी बीजेपी ने इस सीट पर अपना उम्मीदवार प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर को बनाया है।

176
1931 views

Comment