logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महोबा के इंस्पेक्टर को प्रयागराज पुलिस ने चौकी में ले जाकर पीटा, अस्पताल में भर्ती कराया गया


प्रयागराज। नैनी थाना क्षेत्र से अजीबो गरीब मामला सामने आया जहां मामूली विवाद में दरोगा और दो सिपाहियों ने महोबा के इंस्पेक्टर को जमकर पीट दिया। दरोगा और सिपाहियों की पिटाई से इंस्पेक्टर बुरी तरीके से घायल हो गए, जिन्हें परिजनों ने पास के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया है। पूरा मामला एडीए पुलिस चौकी में शनिवार देर रात का बताया जा रहा है।एडीए कॉलोनी निवासी अवधेश मिश्रा महोबा जिले में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। वह करीब 10 साल पहले नैनी एडीए चौकी के इंचार्ज रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार की देर रात वह खाना खाकर अपने घर के बाहर टहल रहे थे। उस दौरान उन्हे चक्कर आया और वह पुलिस चौकी के बगल एक चबूतरे पर बैठ गये। एडीेए चौकी पर तैनात दो सिपाहियों ने उनसे पूछताछ करना शुरु कर दिया। उन्होंने उनको गाली दी जिस पर इंस्पेक्टर ने विरोध किया तो सिपाहियों से उनका विवाद हो गया। जिसके बाद निरीक्षक को सिपाही चौकी लेकर पहुंचे और वहां उनके साथ मारपीट की गई।

131
865 views

Comment