logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लोकसभा चुनाव से पहले आरएसएस में बदलाव

लोकसभा चुनाव के ठीक पहले राष्ट्रीय स्वयं सेवक के प्रचारकों के प्रभाव में बदलाव हुआ है मध्य क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक दीपक ब्रहस्पते को सह बौधिक प्रमुख बनाया गया है उनके स्थान पर मध्य भारत प्रांत प्रचारक स्वप्निल कुलकर्णी अब क्षेत्र प्रचारक होंगे मध्य क्षेत्र में mp और cg शामिल है भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री रहे सुहास भगत को महाराष्ट्र का सह सेवा प्रमुख बनाया गया है सुहास भगत अभी मध्य क्षेत्र के बौधिक प्रमुख थे मध्य भारत के सह प्रांत के सह प्रांत प्रचारक विमल गुप्ता को प्रांत प्रचारक बनाया गया है मध्य भारत प्रांत में ग्वालियर से बैतूल तक का क्षेत्र शामिल हैं नागपुर में हुई संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में घोषित नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में यह घोषणा की गई।
मालवा प्रांत के सह प्रांत प्रचारक राममोहन सिंह को अब प्रांत प्रचारक बनाया गया है मालवा प्रांत के वर्तमान प्रांत प्रचारक बलिराम पटेल को अखिल भारतीय सामाजिक सद्भाव प्रमुख बनाया गया है मालवा प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख विनय दीक्षित को प्रज्ञा प्रवाह में भेजा गया है उनका पद बाद में तय होगा अशोक अग्रवाल क्षेत्र कार्यवाहक और सह क्षेत्र कार्यवाह हेमंत मुक्ति बौद्ध होंगे

151
14218 views

Comment