logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

होर्डिंग हटाने और वॉल पेंटिंग मिटाने में प्रशासन पुलिस और प्रधानों के छूट रहे हैं पसीने

बहराइच
आचार संहिता प्रभावी होने के साथ ही जिलाधिकारी मोनिका रानी के निर्देश पर मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र में उप जिलाधिकारी संजय कुमार, तहसीलदार अंबिका चौधरी, नायब तहसीलदार अर्सलान उर रसीद, थाना अध्यक्ष मोतीपुर ददन सिंह, चौकी प्रभारी मिहींपुरवा राघवेंद्र सिंह सहित सभी उप निरीक्षक और ग्राम प्रधान अपने-अपने क्षेत्र में बिजली के पोल पर तथा सार्वजनिक स्थलों पर लगे विभिन्न प्रकार के होर्डिग्स को हटवाने में दिन-रात एक कर रहे हैं।
ग्राम प्रधान रायबोझा जाकिर अली ने बताया कि कल शाम से ही वे प्रशासन के सहयोग में ग्रामीणों को लेकर होर्डिंग्स हटाने में लगे हैं। सबसे अधिक परेशानी दीवार लेखन कार्य को साफ करवाने में हो रही है। चूने से पुताई करने के बाद भी वॉल पेंटिंग मिट नहीं रही है। अब जले हुए मोबिल को मंगवाकर दीवारों की पुताई करवा रहे हैं।
मिहींपुरवा तहसील के थाना क्षेत्र सुजौली तथा कोतवाली मुर्तिहा के पुलिसकर्मी भी अपने-अपने क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेकर दीवार लेखन तथा होर्डिंग हटवा रहे हैं।

161
5456 views

Comment