logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वसई आनंद नगर मे दिन दहाड़े साढ़े 7 लाख की चोरी कर फरार हुए 3 बदमाश. मानिकपुर पुलिस ने 72 घण्टों मे आरोपियों की कर दी धरपकड़ 90 प्रतिशत सामान की हुईं रिकवरी.

वसई आनंद नगर मे दिन दहाड़े साढ़े 7 लाख की चोरी कर फरार हुए 3 बदमाश.
मानिकपुर पुलिस ने 72 घण्टों मे आरोपियों की कर दी धरपकड़ 90 प्रतिशत सामान की हुईं रिकवरी.

वसई (युसुफ अली) वसई मानिकपुर पुलिस स्टेशन की हद मे 7 मार्च को दिन दहाड़े शाम के 4 बजे एक घर मे साढ़े 7 लाख की जिसमे साढ़े 5 लाख क़ीमत का 101 ग्राम से अधिक सोना एवं 2 लाख करीब रोकड़ चोरी करके फरार हुए 3 आरोपियों को मानिकपुर पुलिस ने 72 घंटो मे हिरासत मे लेकर उनसे चोरी किये हुए माल का 90 प्रतिशत सामान रिकवर करने मे कामयाबी हांसिल की है. मामला कुछ ऐसा है की वसई आंनद नगर रूम नंबर बी 17 अम्बा भवन मे रहने वाली 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला कल्पना नंदकुमार मोरे 7 मार्च को दोपहर 4 बजे अपने घर से निकल कर बाजार कुछ खरीददारी करने गई तब अज्ञात चोरो ने घर का दरवाजा तोड़ कर घर मे रखा 101 ग्राम से अधिक सोना और 2 लाख के करीब रोकड़ रकम ऐसे कुल साढ़े 7 लाख से अधिक का सामान चुरा कर फरार हो गए. बुजुर्ग महिला ज़ब घर लौटी तब उन्हें चोरी होने का आभास हुआ और उन्होंने तुरंत ही मानिकपुरी पुलिस स्टेशन मे चोरी का मामला दर्ज करवाया पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं अंतर्गत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन आरोपियों की शोध शुरू कर दी. पुलिस ने अपनी जाँच के दौरान एक के बाद एक ऐसे करीब 150 जगहों के सीसीटीवी फुटेज चेक किये और उसमे दिखाई दिए अनुसार आरोपियों की पहचान कर ली आरोपियों मे से एक राकेश कुमार उर्फ़ चक्की रामराज यादव उम्र 33 वर्ष निवासी मलाड दूसरा मोहम्मद सईद उर्फ़ शानू गरीबउल्लाह खान उम्र 37 वर्ष निवासी गोरेगाव व तीसरा लालकेसर उर्फ़ बच्चा ददन राय उम्र 27 वर्ष निवासी जानकी पाड़ा फादरवाड़ी वसई पूर्व तीनो ही आदतन अपराधी है इनकी पहचान किये जाने के बाद पुलिस ने इनकी जानकारी हांसिल करने की कोशिश की तब पुलिस को अपने मुखबिर की सहायता से खबर मिली की तीनो ही आरोपी जो की मूल रूप से उत्तर प्रदेश राज्य के रहने वाले है मुंबई छोड़ के उत्तर प्रदेश भागने हेतु गोरखपुर एक्सप्रेस मे सवार हुए है मानिकपुर पुलिस ने तुरंत ही रेल्वे पुलिस से सम्पर्क करते हुए तीनो ही आरोपियों के बारे मे जानकारी साझा की और रेल्वे पुलिस ने तीनो आरोपियों को नासिक रोड मे ट्रेन से उतार कर हिरासत मे ले लिया फिर मानिकपुर पुलिस के नासिक रोड पहुंचने पर आरोपियों को मानिकपुर पुलिस को सौंप दिया. मानिकपुर पुलिस ने आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर चोरी किये हुए माल मे से 90 प्रतिशत सामान की रिकवरी कर दी. इस मामले की जानकारी देने वसई झोन की उपायुक्त पूर्णिमा चौगुले ने 14 मार्च को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करते हुए मामले का खुलासा मिडिया के सामने करते हुए जानकारी दी और बताया की तीनो ही आरोपी आदतन अपराधी है जिनके खिलाफ गोरेगाव पुलिस स्टेशन मे पहले ही संगीन धाराओं मे मामले दर्ज है पहले आरोपी पर जहा एक मामला दर्ज है तो वही दूसरे आरोपी पर 4 और तीसरे आरोपी पर 2 मामले दर्ज है. मानिकपुरी पुलिस ने सिर्फ 72 घंटो मे आरोपियों को हिरासत मे लेकर उनके पास से चोरी गया माल रिकवर करते हुए एक बार फिर पुलिस की अच्छी कामगिरी का सबूत पेश किया. मीरा भायंदर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन मे मानिकपुरी वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजू माने के नेतृत्व मे डिटेक्शन टीम के पुलिस निरीक्षक संतोष चौधरी व पुलिस उपनिरीक्षक सनिल पाटील व दूसरे सहयोगी पुलिस कर्मियों ने रेलवे पुलिस की मदद से यह बेहतरीन कामगिरी अंजाम दी.

150
2341 views

Comment