logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आजमगढ़ के अंबारी निवासी नीलेश यादव राज्य स्तरीय पैरा बैडमिंटन में बनाया तीसरा स्थान, जनपद में हुआ सम्मान

आजमगढ़ । फूलपुर तहसील के हाजीपुर अम्बारी निवासी दिव्यांग नीलेश यादव ने उत्तर प्रदेश पैरा वैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय पैरा बैडमिंटन चौम्पियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है ।

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शशांक सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश पारा वैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय पैरा बैडमिंटन चौम्पियनशिप में निलेश यादव निवासी अम्बारी हाजीपुर, तहसील फूलपुर जनपद आजमगढ़ के द्वारा एमएस एस यू 5 कैटेगरी में पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त कर आगामी राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन चौम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश की पारा बैडमिंटन टीम में अपना स्थान बनाया है । जिससे समस्त जनपद का नाम रोशन हुआ है। जिला प्रशासन की तरफ से आज मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना द्वारा नीलेश यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए आवश्यक ट्रैक ,सूट एवं अन्य सामग्री प्रोत्साहन हेतु प्रदान किया गया ।

122
7036 views

Comment