logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मालगाड़ी की चपेट में गाय आने रेल रूट आधा घंटा रहा बाधित

*कंचौसी*
दिल्ली-हावड़ा रूट की डेडिकेटेटड फ्रेट कारिडोर(डीएफसी) पर कंचौसी स्टेशन पर बीती रात्रि 11 बजे के बाद एक मालगाड़ी की चपेट में गाय आ गई। हादसे में उसकी मौत हो गई।वैगन के पहिये में मांस के टुकड़े फंसने के कारण मालगाड़ी स्टेशन के पास खड़ी रही। जानकारी पर पहुंचे रेलकर्मियों ने किसी तरह से फंसे टुकड़ों को हटाते हुए ट्रैक किनारे पड़े शव को किनारे किया। करीब तीस मिनट तक अप लाइन में मालगाड़ियों का संचालन बाधित रहा।
ट्रेन व मालगाड़ी की चपेट में मवेशियों के आने की घटनाएं दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर बढ़ रही है। माल ढुलाई गलियारे के लिए बने डीएफसी लाइन के अप लाइन में शुक्रवार बीती रात्रि को मालगाड़ी कानपुर सेन्ट्रल से इटावा स्टेशन आ रही थी। कंचौसी स्टेशन से पास होने के दौरान एक गाय चपेट में आ गई। हादसे की वजह से आधा घंटे तक अप लाइन पर संचालन बाधित रहा। तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आने से गाय का शव क्षतविक्षत हो गया। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी रोक दी। जानकारी होने पर स्टेशन पर तैनात कर्मचारी पहुंचे। उन्होंने गाय के शव को किनारे किया। इसके अलावा मांस के फंसे टुकड़े पहिये से हटाए। बीती रात्रि करीब साढ़े 11बजे ट्रेन इटावा के लिए रवाना हो सकी। घटना में पीछे आ रही एक मालगाड़ी को कंचौसी से पहले रोका गया था। रेल रूट सामान्य होने पर परिचालन शुरू कराया गया। इस संबन्ध स्टेशन अधीक्षक नवाना वांचे ने बताया ट्रैक पर एक गाय मालगाड़ी की चपेट में आ गई

144
16493 views

Comment