logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गौशाला में गायों की दयनीय स्थिति को लेकर युवा कांग्रेस ने गौशाला के सामने दिया धरना धरने की सूचना मिलते ही प्रशासन पहुंचा मौके पर

भैंसदेही। आज युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भैंसदेही जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत जामझिरी में स्थित गौशाला में गायों की बदहाली को लेकर गौशाला के सामने धरना दिया।
धरना लगभग 2 घंटे के ऊपर चला उसके बाद एसडीएम,एसडीओपी, तहसीलदार,टीआई, सहित वेटनरी,जनपद पंचायत,ग्राम पंचायत प्रशासन का अमला गौशाला पहुंचा।
और धरना दे रहे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से प्रशासन ने बात करनी चाही कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को गौशाला की यथा स्थिति दिखाई।
गौमाता को खाने के लिए चारा-पानी भी वहाँ पर उपलब्ध नही था। गौशाला में पूरे और गंदगी फैली हुई थी।
जिसे देखने के बाद प्रशासन हरकत में आया और एसडीएम ने कर्मचारियों को फटकार लगाई और वहां पर फायर ब्रिगेड बुलवाकर साफ-सफाई करवाई और पानी-चारे की व्यवस्था उपलब्ध करवाई गई।
जिसके बाद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और उच्चस्तरीय जांच की मांग कर धरना प्रदर्शन समाप्त किया।
युवा कांग्रेस कार्यकारी जिला अध्यक्ष राहुल छत्रपाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गौ माता के नाम पर सिर्फ राजनीति करती है,उनके राज में गौ माता को खाने के लिए चारा और पीने के लिए पानी तक की व्यवस्था गौशाला में नही हो पा रही हैं।
उनको वैसे ही मरने के लिए छोड़ दिया गया।
युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष(पार्षद) महेश थोटेकर ने कहा कि गौशाला में पूर्व में भी लगभग 100 से ऊपर गायें थी लेकिन अभी वहां पर 7 से 8 गाय ही मौजूद है बाकी गाये कहां गई है इसकी भी उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए।
एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष निखिल सोनी ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा हमें सूचना मिली थी कि यहां पर गौशाला में गायों की बहुत ही दयनीय स्थिति है,भाजपा की मोहन सरकार के राज में गायों की स्तिथि बहुत ही बेकार हो गई है,हमारी मांग है की गौशालाओ में गायों को चारे-पानी की उचित व्यवस्था की जाए व वहां के साफ सफाई का भी ध्यान रखा जाए।
एवं गौशाला के लिए आने वाले पैसों में भी भारी भ्रष्टाचार हुआ हैं उसकी भी जांच हो।
कार्यकर्ताओं ने लापरवाही बरतने वाले जनपद पंचायत सीईओ,ग्राम पंचायत सरपंच एवं सचिव को निलंबित करने की मांग की।
धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से एनएसयूआई प्रदेश सचिव मोहित राठौर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रवण सिंह सिकरवार,विजय भूषकुटे,सेक्टर अध्यक्ष सुनील सलामे,सतीश आर्य,कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ब्लॉक अध्यक्ष गोलू पिपरदे,एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष देवेश आठवेंकर,धर्मेंद्र उजोने,मनोज नागले,हरिपाल उजोने,कुलदीप कजोड़े सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

*इनका कहना*
युवा कांग्रेस के द्वारा जामझिरी पंचायत स्थित वृंदावन गौशाला में धरना प्रदर्शन किया जा रहा था जिसकी सूचना पर हम सभी अधिकारीगण आए हुए थे हमने यहां पहुंचकर गायों के लिए चारे-पानी की व्यवस्था करवाई एवं गौशाला की साफसफाई करवाई हैं,इसकी हम जांच भी करवाएंगे।
*चंद्रपाल इवनाती तहसीलदार भैंसदेही*

132
1573 views

Comment