logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लोकसभा चुनाव 2024 : राजस्थान में 2 चरणों मे 19 व 26 अप्रैल होगा मतदान

राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2024 की मतदान तिथियां जारी कर दी गई है, राज्य में 19 वे 26 अप्रैल को दो चरणों मे 25 सीटों के लिए मतदान होगा।

19 अप्रैल को 12 सीट पर वोटिंग : श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा, टोंक-सवाई माधोपुर

26 अप्रैल को 13 सीट पर वोटिंग: अजमेर, नागौर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा –बूंदी, झालावाड़-बारां।

कोटा बूंदी लोकसभा सीट से वर्तमान में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला सांसद हैं जिन्हें फिर से भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है वहीं कांग्रेस ने अभी अपना पत्ते नहीं खोले हैं, चर्चा में है कि पूर्व खेल मंत्री राजस्थान सरकार, वर्तमान में बूंदी जिले की हिंडोली विधानसभा से विधायक अशोक चांदना पर कांग्रेस भरोसा जता सकती है।

131
4081 views

Comment