logo

संजीव खन्ना की अगवाई में सी.ए.ए लागू होने पर जताई खुशी, कहा- इसका लंबे समय से इंतजार था

सुनील कुमार भट्टी, जीरकपुर

मंगलवार को डेराबस्सी भाजपा नेता, जालंधर के इंचार्ज व प्रदेश सचिव संजीव खन्ना की अगवाई में केंद्र सरकार द्वारा सी.ए.ए लागू करने पर खुशी में ढोल की थाप पर जश्न मनाया। इस मौके संजीव खन्ना ने कहा कि भारत में सीएए का काफी लंबे समय से इंतजार था और इसे लागू करने की आवश्यकता भी थी। इससे शरणार्थियों को सुरक्षा मिलेगी। भारत में लोकसभा चुनाव से पहले नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के नियम लागू हो गए हैं। इस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सीएए का लंबे समय से इंतजार था। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का जयघोष करते हुए इस कानून को देश के हित में बताया। संजीव खन्ना ने कहा के हमारे देश मे विस्थापितों के तरह रहने वाले गैर मुस्लिम भाईयो को सम्मान मिला है। संजीव खन्ना ने बताया कि नागरिकता संशोधन कानून 11 दिसम्बर 2019 को पारित हो गया था। लेकिन विस्तार होने के कारण लागू नही हो सका था। जिसमें पाकिस्तार, बांग्लादेश व अफगानिस्तान से आये अल्पसंख्यको को नागरिकता देना शामिल है। सोमवार को नागरिकता संशोधन कानून लागू हो गया। जिसके बाद जीरकपुर शहर के लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का माहौल है। इस संजीव खन्ना ने कार्यकर्ताओं सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का जयघोष करते हुए इस कानून को देश के हित में बताया। संजीव खन्ना ने कहा कि भारत का संविधान मानवतावादी दृष्टिकोण अपनाता है और इसी के साथ धार्मिक शरणार्थियों को मूलभूत अधिकार मिले यह भी सुनिश्चित करता है। संविधान निर्माताओं की इच्छा का सम्मान करते हुए मोदी सरकार ने सिख, बौद्ध, जैन, पारसी, इसे और हिंदुओं के दुःख को समझा और संवैधानिक प्रक्रिया सी.ए.ए के माध्यम से उन्हें दशकों की पीड़ा से मुक्ति प्रदान की।

0
6 views