logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रशासन ने मिश्रपुर में विकास कार्यों के लिए गठित की त्रिसदस्यीय समिति

मिर्ज़ापुर। जिले में छानबे ब्लॉक के मिश्रपुर गांव में पिछले दिनों शौचालय निर्माण,प्रधानमंत्री आवास योजना, नरेगा व अन्य विकास कार्यों में घोर वित्तीय अनियमितता की जांच के कारण वर्तमान ग्राम प्रधान बब्बू अली के निलंबित होने के चलते प्रशासन ने आज  गांव में पुलिस प्रशासन की व ग्राम विकास अधिकारी  कृष्ण कान्त उपाध्याय की उपस्थिति में त्रिसदस्यीय समिति का गठन कर उसे गांव के विकास कार्यों का कार्यभार सौंपा।
 
त्रिसदस्यीय समिति  में विजय नारायण निषाद, अनिता देवी गौतम व राजबहादुर गुप्त को आगामी विकास कार्यों के लिए जिलाधिकारी द्वारा नामित किया गया था। ज्ञात हो कि वर्तमान पंचवर्षीय योजना में ग्राम सभा मिश्रपुर से पिछड़ी जाति से बब्बू अली ग्रामप्रधान निर्वाचित हुए थे। ग्राम सभा के अन्य वार्ड सदस्यों व गांव वाले ग्रामविकास अधिकारी को भी बब्बू अली के साथ मिलकर वित्तीय अनियमितता में सहआरोपी मानते हैं, क्यों कि ग्राम प्रधान के द्वारा किये गए किसी भी कार्य को प्रथम दृष्टया ग्रामविकास अधिकारी ही अनुमोदित कर वित्त आवंटन की अनुमति देता है। इसलिए गांव वाले पिछले साढ़े चार वर्षों ग्रामसभा में ग्रामप्रधान बब्बू अली के द्वारा की गयी वित्तीय अनियमितता में ग्रामविकास अधिकारी को भी बराबर का दोषी मानते हैं और इनकी भी जांच की बात कर रहे हैं।

292
15071 views

Comment