logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कोरिया में दिखा लॉकडाउन का व्यापक असर,सड़के रही सूनीं,प्रशासन मुस्तैद

   कोरिया (छत्तीसगढ़)। जिला प्रशासन द्वारा कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लगाए गए लॉकडाउन का व्यापक असर पूरे जिले में देखने को मिला।


नगर निगम चिरमिरी,नगरपालिका मनेन्द्रगढ़, बैकुंठपुर, शिवपुर चर्चा, लेदरी,  झगराखण्ड, खोंगापानी की सड़कें सूनीं रहीं और प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिखा। ज्ञात हो कि कोरोना के बढ़ते मामलों ने कोरिया जिला प्रशासन को सकते में डाल दिया हैं। लाख उपायों के बाद भी कोरोना केस दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं,जिससे प्रशासन को लाचार होकर एक बार फिर कोरिया में पाँच दिन का लॉकडाउन लगाना पड़ा,जिससे कोरोना के चेन को तोड़ा जा सके।

आज लॉकडाउन का पहला दिन था,जिसमे जिला प्रशासन की पैनी नज़र पूरे जिले में रही।     हालांकि आमजनों को जरूरत की चीज़ों के क्रय के लिए प्रातः 7 बजे से 10 बजे आंशिक छूट दी गई थी,जिसमे लोगो ने उक्त अवधि में अपने जरूरी कार्यो को निपटाया।

275
14905 views

Comment