logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कोचिंग संघ पोरसा ने किया वरिष्ठ शिक्षकों एवं पत्रकारों का सम्मान

पोरसा (मुरैना)। द्रोण एकेडमी परिसर में वरिष्ठ शिक्षकों एवं पत्रकारों को कोचिंग संघ, पोरसा की ओर से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि आईएम कुरैशी ने कहा कि, 'छात्र एक कच्ची मिट्टी की तरह होता है। उसको जिस सांचे में  ढाला जाये, उसी सांचे में वह ढल जाता है। बच्चों के अंदर मां बाप के बाद सभी संस्कार देना एक शिक्षक की जिम्मेदारी होती है। शिक्षक द्वारा दिए गए संस्कारों पर चलकर ही छात्र अपनी भविष्य की नींव तैयार करता है। कोई अधिकारी बनता है कोई कर्मचारी बनता है तो कोई राजनेता बनता है।'

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में सुरेंद्र बाबू शर्मा तथा जगतनारायण शर्मा मौजूद थे। इस अवसर पर 
अशोक सिंह तोमर, महेश सिंह तोमर, सीडी शर्मा, धर्म सिंह तोमर, मनोज सिंह तोमर, बिहारी सिंह तोमर, आर एस गोले, वी एस भदौरिया, राधाकृष्ण गुप्ता पत्रकार, कमल तोमर, रामपाल तोमर, धर्मवीर पचौरी,यू पी एस तोमर ,कौशलेंन्द्र सिंह तोमर आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोचिंग संघ पोरसा के अध्यक्ष विक्रम सिंह सिकरवार ने की। कार्यक्रम का संचालन सचिव सीडी व्यास ने किया। 

 अंत में पोरसा कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष एवं द्रोण ऐकडमी के संचालक द्वारा  सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में कोचिंग संघ पोरसा के सभी पदाधिकारी, मार्गदर्शक मण्डल सदस्य व पोरसा के समस्त कोचिंग संचालक मौजूद रहे।

296
14916 views

Comment