logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की दूसरी सूची

भाजपा की दूसरी सूची में दिल्ली की दो लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार उतारे गए हैं। इसके अलावा दादर एवं नगर हवेली की एक, गुजरात की सात, हरियाणा की छह, हिमाचल प्रदेश की दो, कर्नाटक की 20, मध्य प्रदेश की पांच, महाराष्ट्र की 20, तेलंगाना की छह, त्रिपुरा की एक और उत्तराखंड की दो लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी उतारे गए हैं।
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 72 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। इसमें कई केंद्रीय मंत्रियों के भी नाम हैं। 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में नागपुर से नितिन गडकरी और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया है। एक दिन पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने वाले मनोहर लाल करनाल से चुनाव लड़ेंगे।
सूची में दिल्ली की दो लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार उतारे गए हैं। इसके अलावा दादर एवं नगर हवेली की एक, गुजरात की सात, हरियाणा की छह, हिमाचल प्रदेश की दो, कर्नाटक की 20, मध्य प्रदेश की पांच, महाराष्ट्र की 20, तेलंगाना की छह, त्रिपुरा की एक और उत्तराखंड की दो लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी उतारे गए हैं। सूची में 14 महिला उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

165
12248 views

Comment