logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाजपा की ग्राम परिक्रमा यात्रा का आज हुआ समापन...

(सहारनपुर) भाजपा की ग्राम परिक्रमा यात्रा का आज समापन हुआ। आपको बता दे कि भाजपा किसान मोर्चा द्वारा पिछले एक महीने से चल रही ग्राम परिक्रमा यात्रा का समापन कार्यक्रम संयोजक और जिला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा विकास पंवार के निवास स्थान ग्राम अहमदपुर,मंडल रामपुर मनिहारान देहात में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ट्रेक्टर पूजन के साथ की गई और उसके बाद सभी ने किसानों के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।सभी ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में भारी संख्या में मतदान की अपील की। जिसमे मुख्य अतिथि राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी के अनुज कृष्णचंद सैनी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहर सिंह पुंडीर ने की और सफल संचालन जिला महामंत्री किसान मोर्चा सन्नी देव चौधरी ने किया।
इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा और नकुड विधानसभा संयोजक राजसिंह माजरा,मंत्री सुपुत्र अनिरुद्ध सैनी,रामपुर मनिहारान देहात मंडल अध्यक्ष विनोद पंवार,मंडल महामंत्री देवीचंद पाल,आईटी सेल जिला संयोजक रोहित नामदेव,जिला महामंत्री किसान मोर्चा पुष्पेंद्र सहरावत,जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा दुष्यंत सिंह,जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा दुष्यंत राणा,जिला मंत्री किसान मोर्चा अवनीश,मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा ओमबीर राणा,मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा संदीप राणा,मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा जयदेव नारायण,बूथ अध्यक्ष ज्ञानेश नामदेव सहित आदि क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

161
5831 views

Comment