logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चाँद दिखा भारत में माह-ए-रमजान का आगाज

इस्लाम का सबसे पवित्र महीना रमजान आज यानी 12 मार्च से शुरू हो गया है। इस्लामी कैलेंडर के नौंवे महीने को रमजान का महीना कहा जाता है। इस महीने की शुरुआत चांद दिखने के बाद होती है। रमजान के दौरान मुस्लिम लोग रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं
सूरज निकलने से लेकर डूबने तक कुछ भी नहीं खाते पीते हैं। रोजा के दौरान लोग सहरी करने के लिए सुबह सूर्योदय से पहले उठते हैं और शाम को इफ्तार साथ अपना रोजा तोड़ते हैं। घर की महिलाएं और बच्चे भी रोज रखते हैं| साथ में महीने भर इबादत करते हैं और अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं। रमजान के महीने में रोजा रखना, रात में तरावीह की नमाज पढ़ना और कुरान तिलावत करना शामिल है। यह महीना सभी मुसलमानों के लिए बेहद खास माना जाता है| कोल्हुई कस्बे में सेवईं और खजूर की दुकानें सज गई हैं। इसके साथ ही शाकिर अली,तौफीक,असगर अली,अब्दुल रहमान,सैयद हुसैन,रफीक आदि ने रमजान की मुबारकबाद दिया।

180
2405 views

Comment