logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सांसद और मंत्री गिरिराज सिंह का भारी विरोध

सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने काला झंडा दिखाया, मुर्दाबाद और वापस जाओ के लगे नारे

बेगूसराय के वर्तमान सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से बेगूसराय क्षेत्र की जनता बेहद नाराज है।विवादास्पद बयानों और बड़बोलेपन के लिए चर्चा में रहने वाले बीजेपी के फायरब्रांड नेता इन दिनों मुश्किल में हैं।

पार्टी के अंदर भी उनकी दोबारा उम्मीदवारी को लेकर बड़ा ही आक्रोश है।उनकी लोकप्रियता में लगातार कमी आई है। उनके मुकाबले राज्यसभा सांसद श्री राकेश सिन्हा की लोकप्रियता लगातार बढ़ी है।हिंदी के एक प्रमुख समाचार पत्र द्वारा करवाए गए एक सर्वेक्षण में भी राकेश सिन्हा उनसे बहुत आगे चल रहे हैं।ताजा मामला बेगूसराय के बछवाड़ा विधानसभा का बताया जा रहा है।

बेगूसराय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को दिखाए काले झंडे,खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लगाए मुर्दाबाद और वापस जाओ के नारे।

सांसद के प्रति बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ही बगावती तेवर दिखा दिए।सैंकड़ों की संख्या में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं ने गिरिराज सिंह के काफिले के समक्ष जबरदस्त प्रदर्शन किया।हाथ में बीजेपी का झंडा लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम गिरिराज सिंह मुर्दाबाद,गिरिराज सिंह वापस जाओ के नारे लगा रहे थे।

158
7775 views

Comment