logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्री बज्रांग आश्रम संस्कृत विद्यालय में सामुहिक यज्ञोपवीत संस्कार,भंडारा संपन्न



प्रतापपुर - क्षेत्र के देवली ग्राम में स्थित बज्रांग आश्रम संस्कृत विद्यालय में वेद वेदांग एवं धर्म संस्कृत का अध्ययन कर रहे बटुक ब्राम्हणों का सामुहिक यज्ञोपवीत ब्रतबंध संस्कार गुरुकुल संचालक आचार्य धीरज द्विवेदी "याज्ञिक", एवं आचार्य पवन शुक्ल, आचार्य राकेश पाण्डेय के सम्यक देखरेख में तथा भगवान परशुराम अखाड़ा के संस्थापक चाणक्य पीठाधीश्वर सुदर्शन शरण महाराज के द्वारा गायत्री मंत्र प्रदान कर पूरे विधि विधान से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर शिवमंदिर कौशाम्बी के महंथ 108 भूपेन्द्रदास पुत्तन महाराज,रामजानकी मंदिर जंघई के महंथ 108 चन्द्रमादास महाराज,डाॅ. ताराशंकर मिश्र,डाॅ. नागेन्द्र नारायण मिश्र,धीरेन्द्र नारायण मिश्र,नागेश नारायण मिश्र,धर्मेन्द्र नारायण मिश्र,आचार्य चंद्रभूषण तिवारी,आचार्य विकास मिश्र,आचार्य विष्णुकांत पाण्डेय,आचार्य कौशल वैदिक,आचार्य श्यामसुंदर पाण्डेय,आचार्य कपिल जी,ब्लाक प्रमुख शैलेश यादव,विजय शंकर मिश्र,आचार्य साधू मिश्र,दासानुदास अजय पुजारी,कृपाचार्य कृपाशंकर जी,आचार्य दिनेश जी,अशोक दुबे, किशन पाठक,बृजेश यादव शेरा,देवेन्द्र सिहं, ई. रजनीकांत पाण्डेय,अखिलेश राय सभाजीत मिश्र आदि उपस्थित रहे।

149
4544 views

Comment