logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दहेज हत्या के आरोपी को महुआ थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुरैना। महुआ थाना पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

महुआ पुलिस के अनुसार दहेज हत्या का आरोपी प्रेम सिंह पुत्र मेघ सिंह सखवार उम्र 22 साल निवासी ग्राम नगरा रछेड काफी दिनों से फरार चल रहा था। मुखबिर से मिली जानकारी पर पुलिस ने प्रेम सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

महुआ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक पारथ सिंह परिहार ने बताया कि, आरोपी प्रेम सिंह पुत्र मेघ सिंह ने दहेज की मांग पूरी न होने पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। उस पर महुआ थाने में धारा 304 बी 498 ए 34 ताहि 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 के तहत मुकदमा दर्ज था।
 

298
15270 views
2 shares

Comment