logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बेहतर जीवनशैली से होगी बेहतर सेहत

स्‍वस्‍थ रहने के लिए आप अपनी हॉबीज के हिसाब से नियमित रूप से डांस कर सकते हैं, ये एक ऐसी एक्सरसाइज है जो आपको एकदम फिट रखती हैं, क्योंकि इससे आपकी पूरी बॉडी की एक्सरसाइज हो जाती है।
    
यदि आपकी डांस में रूचि नहीं है तो आप अपनी पसंद के हिसाब से स्वीमिंग, फुटबॉल, बैंडमिंटन, स्केटिंग इत्यादि की क्लासेज भी ज्वॉइन कर सकते हैं। खेल आपको न सिर्फ फिट रखते हैं बल्कि आपको निरोग भी रखते हैं साथ ही इससे आप अपने आपको हमेशा सक्रिय और फ्रेश महसूस करेंगे।
    
आप फिट रहना चाहते हैं तो जरूरी है कि आप अपनी नींद पूरी करें। पर्याप्त नींद लेने से आप चिंता, तनाव और अन्य समस्याओं से मुक्त रह सकते हैं। स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत लाभकारी है। ये एक ऐसा व्यायाम है जिससे आप हरदम खुश रह सकते हैं। हंसना हृदय, गला, फेफड़ा व श्वास नली के लिए यह संपूर्ण व्यायाम है। यह इंसान की मानसिक, शारीरिक व भावनात्मक परेशानियों को दूर भगाता है। हंसी मनुष्य के काम करने की क्षमता को भी बढ़ाती है।



267
39092 views

Comment