logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रमजान और होली ने बढ़ाई यूपी पुलिस की चुनौती, DGP ने दिए कड़े निर्देश

लखनऊ समाचार

उत्तर प्रदेश में एक तरफ लोकसभा चुनाव और दूसरी तरफ ईद व होली के त्योहार को लेकर पुलिस के सामने कानून-व्यवस्था की बड़ी चुनौती सामने है। इस दौरान प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रविवार यानी 10 मार्च को डीजीपी प्रशांत कुमार ने पुलिस प्रसाशन को इन अवसरों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।

उन्होंने अपने निर्देश में कहा कि, “पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी होली और ईद के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखें। इसके लिए वो सभी जिलों में शांति समितियों की बैठकें करने के साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी धर्मगुरुओं से निरंतर संवाद कर समस्त कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर लें। कहीं भी किसी प्रकार की समस्या लगे तो उसका समय से पहले समाधान सुनिश्चित करा लिया जाए। इसके साथ ही रमजान व ईद के मौके पर कहीं भी किसी नई परंपरा की अनुमति न देने का कड़ा निर्देश भी दिया।

➡️अवांछित तत्वों के विरुद्ध कड़ी निरोधात्मक कार्यवाही का आदेश
डीजीपी प्रशांत कुमार ने इस पूरे मामले के समीक्षा की जिम्मेदारी एडीजी जोन, पुलिस आयुक्त, आइजी व डीआइजी रेंज, एसएसपी व एसपी को दिया है। इन सभी अधिकारीयों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उन्होंने बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर थाने पर उपलब्ध त्योहार रजिस्टर का अध्ययन कर उसी के अनुरूप सुरक्षा का प्रबंध सुनिश्चित किया जाए। जो भी अवांछित तत्व हैं उनके विरुद्ध कड़ी निरोधात्मक कार्यवाही भी की जाए। संवेदनशील क्षेत्रों व हाट स्पाट की सूची बनाकर वरिष्ठ अधिकारी खुद उनका भ्रमण कर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करें।

CCTV व ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी
उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में जिन जगहों पर विवाद या कोई घटना हुई हो उन जगहों की समीक्षा करते हुए वहां पर अतिरिक्त पुलिस बल का प्रबंध किया जाए। साथ ही आयोजन स्थलों, आबादी वाले क्षेत्रों व जुलुस मार्गों पर भी कड़ी सुरक्षा का ध्यान रखा जाए। ऐसे स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित किया जाए और वहां नियमित गश्त भी कराई जाए। पोस्टर पार्टी का गठन कर जिलों में धार्मिक स्थलों की नियमित चेकिंग सुनिश्चित कराने का निर्देश भी दिया।

➡️सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी का निर्देश
डीजीपी प्रशांत कुमार ने आगे कहा कि जितने भी प्रमुख स्थान हैं वहां पर यूपी 112 की पीआरवी तैनात की जाए। इसके अलावा सोशल मीडिया का भी निरंतर निगरानी किया जाए। इंटरनेट पर मौजूद ऐसे विभिन्न प्लेटफार्म पर पोस्ट किये जा रहे संदेशों व वीडियो पर कड़ी निगरानी रखी जाए। किसी भी तरह के भ्रामक व झूठी सूचनाओं का खंडन करते हुए गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किया जाए।

➡️लोकसभा चुनाव को लेकर ADG कानून-व्यवस्था अमिताभ यश भी एक्टिव

बता दें, बीते शनिवार यानी 9 मार्च को आगामी आम चुनाव को लेकर एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने निष्पक्ष व भयमुक्त लोकसभा चुनाव संपन्न कराने की तैयारियों की समीक्षा की थी। इस दौरान उन्होंने पुलिस कमिश्नरेट व जिलों के पुलिस अधिकारियों को चेक पोस्ट स्थापित कराने के साथ प्रभावी चेकिंग सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया
साथ ही उन्होंने मतदान केंद्रों, स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्रों की सुरक्षा के प्रभावी प्रबंधों से लेकर, माफिया के विरुद्ध कार्रवाई, शराब व मादक पदार्थ तस्करों की धरपकड़ और अवैध शस्त्रों की बरामदगी को लेकर कई और निर्देश दिए।

140
9729 views

Comment