logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चलती बस में करंट लगने से कई लोगों की मौत की आशंका, बस से छू गई थी 11,000 वोल्ट की बिजली की तार

यूपी के गाजीपुर में 11 हजार वॉल्ट की बिजली की तार के संपर्क में आने से सवारियों से भरी बस में आग लग गई. बताया जा रहा है कि लोग करंट के कारण बचाव के लिए बाहर नहीं कूद पाए, जिसमें कई लोगों के जिंदा जलने की आशंका है. बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे.
घटना मरदह थाना क्षेत्र के महाहर जाने वाले रोड की है. बताया जा रहा है कि बस मऊ के कोपा से बारात लेकर मरदह के महाहर धाम पर कच्चे रास्ते से आ रही थी. आग इतनी भयानक थी कि शुरुआत में स्थानीय लोग आग बुझाने के लिए मदद करने की हिम्मत नहीं कर पाए.

174
2581 views

Comment