logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चौराहों पर लाइटें बंद, अंधेरे से जूझ रहे लोग

एटा। शहर में कचहरी तिराहा पर लगी हाईमास्क लाइटें करीब एक महीने से बंद पड़ी हैं। यहां से गुजरने वालों को अंधेरे का सामना करना पड़ता है। इस ओर पालिका के जिम्मेदारों का कोई ध्यान नहीं जा रहा है। इसकी वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
नगर पालिका की ओर से शहर में कई चौराहा व तिराहों पर हाई मास्क लाइटें लगवाई हैं। कुछ समय तक लाइटें ठीक से जली थी, लेकिन धीरे-धीरे लाइटें खराब होने लगीं। ऐसी शहर में कई जगहों पर लाइटें बंद पड़ी हैं। इसमें प्रमुख तिराहा के रूप में कचहरी पर लगी लाइटें भी करीब एक महीने से बंद पड़ी हैं। पैदल जाने वाले लोगों को अंधेरे से होकर गुजरना पड़ता है। लाइटें खराब होने से अंधेरा होने पर राहगीर दहशत में गुजरते हें। वहीं शहर में अराजक तत्वों का बोल-बाला है, इसके चलते राहगीरों को परेशानी होती है। पालिका में प्रकाश प्रभारी रामकिशन सिंह ने बताया कि शहर में हाई मास्क की लाइटों को ठीक कराने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था ईईएसएल कंपनी पर है। तिराहा पर काफी समय से हाई मास्क लाइन खराब पड़ी है। इसकी वजह से अंधेरा रहता है।

104
15431 views

Comment