logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रांची-बनारस वंदे भारत ट्रेन का पीएम मोदी 12 को करेंगे उद्घाटन



रांची से बनारस के बीच चलने वाली ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ का परिचालन 12 मार्च से शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। इसी दिन देश में 10 नई वदं भारत ट्रेनों का परिचालन शुरू होगा। उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर दक्षिण-पूर्व रेल मुख्यालय गार्डन रीच कोलकाता ने रांची रेल डिवीजन को तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।


हाइलाइट्स
6.20 घंटे में पहुंचेगी रांची से बनारस
ट्रेन का किराया 1390 से 2600 रुपये होगा
रांची से अभी चल रही दो वंदे भारत एक्सप्रेस
बनारस से 5.50 बजे और रांची से 1.30बजे खुलेगी


रांचीः रांची से वाराणसी के बीच आठ चेयरकार कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस 12 मार्च से चलेगी। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन करेंगे। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से झारखंड-बिहार और ओडिशा के रेल यात्रियों को सुविधा होगी। ट्रेन रांची से लोहरदगा-टोरी होकर होकर बिहार में प्रवेश करेगी और फिर यूपी आएगी। रांची रेल मंडल के डीआरएम जसमित सिंह बिद्रा ने बताया कि यह ट्रेन रांची-लोहरदगा-टोरी, डालटनगंज, गढ़वा गढ़वा रोड, गया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन होते वाराणसी जाएगी।

6.20 घंटे में पहुंचेगी रांची से बनारस

रांची से शुरू होने वाली तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस 6.20 घंटे में बनारस पहुंचेगी। ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 130 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। अभी रांची और बनारस के बीच चार ट्रेनों का परिचालन अलग-अलग रूटों से हो रहा है, जिससे 11 घंटे का समय लग रहा है, लेकिन वंदे भारत के यात्रियों का लगभग 4.30 घंटे यात्रा समय बचेगा।

  ट्रेन का किराया 1390 से 2600 रुपये होगा।

रांची-वाराणसी एक्सप्रेस का किराया 1390 से 2600 रुपये होगा। इस ट्रेन के चलने से लोहरदगा और टोरी के लोगों को भी वंदे भारत एक्सप्रेस की सुविधा मिल सकेगी। प्रारंभ में इस ट्रेन को मुरी-बोकारो के रास्ते चलाने की योजना थी, मगर रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के सुझाव पर इसे लोहरदगा-टोरी के रास्ते चलाने का फैसला लिया गया।

124
6899 views

Comment