logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भ्रष्टाचार व अपराध मुक्त और विकास में राजस्थान को नंबर वन बनाना है : जवाहर बेढ़म

शाहपुरा। शाहपुरा जिले के पनोतिया ग्राम में गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने शुक्रवार को देर सांय देवरिया में आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र का फीता काट लोकार्पण किया। पनोतिया के राजकीय विद्यालय के खेल मैदान में निर्मित ओपन जिम, प्रयोगशाला कक्षा व हॉल का लोकार्पण किया। समारोह में गृह राज्यमंत्री के साथ में कर्नाटक राज्यपाल के ओएसडी शंकरलाल गुर्जर, भीलवाड़ा सांसद सुभाष बहेड़िया व शाहपुरा विधायक लालाराम बैरवा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, उप जिला प्रमुख शंकर गुर्जर शाहपुरा के भाजपा नेता भी मौजूद रहे।
पनोतिया में गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने देवरिया व पनोतिया क्षेत्र में कराए गए विकास कार्य की तारीफ करते हुए यहां की सरपंच किस्मत गुर्जर की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह पंचायत अपने तरह के विशिष्ट कार्यो के कारण अभी प्रदेश में नंबर वन है। गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने जोर देकर कहा कि राजस्थान सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। हर वंचित वर्ग को सरकार की योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। हमारी सरकार का विजन भ्रष्टाचार मुक्त राजस्थान, अपराध मुक्त राजस्थान और विकास की दृष्टि से नंबर वन राजस्थान बनाने का है। हम सभी प्रदेश में इन तीन सूत्रों पर काम कर रहे है।
समारोह में मोदी सरकार के कार्यो को गिनाते हुए गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म प्रदेश में पिछली कांग्रेस सरकार पर जमकर बोले। उन्होंने जोर देकर कहा कि पिछली सरकार ने काम किये होते तो आज इस पंचायत में मांग पत्र ही इतना लंबा न होता। पिछली सरकार तो होटलों में ही खर्च करती रही। गाढी कमाई को कांग्रेस सरकार ने व्यर्थ में गंवा दी।
कांग्रेस सरकार के कुशासन से त्रस्त होकर ही नरेंद्र मोदी की गारंटी पर प्रदेश में भाजपा की सरकार आयी है। अब लोगों को लगने लगा है कि कुछ काम होने प्रांरभ हो गये है। आने वाला समय प्रदेश का ही है।

142
18524 views

Comment