logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सोश्यल एक्टिविस्ट शबनम शेख ने खोला एक और राज़। नवापुर, नाशिक के बाद अब चेंबूर में भी अवैध जुआ अड्डा। जुआ अड्डे के साथ माफिया चला रहा हैं कैसीनो।

कैसीनो समेत अवैध जुआ अड्डे का पर्दाफाश।

सोश्यल एक्टिविस्ट शबनम शेख ने खोला एक और राज़।

नवापुर, नाशिक के बाद अब चेंबूर में भी अवैध जुआ अड्डा।

जुआ अड्डे के साथ माफिया चला रहा हैं कैसीनो।

संवाददाता शोएब म्यानुंर मुंबई

मुंबई की हेल्प केर फाउंडेशन के फाउंडर और सोश्यल एक्टिविस्ट शबनम शेख ने मिडिया से बात करते हुए बताया कि पिछले कुछ महीनों पहले महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के नवापुर का जुआ अड्डे के बारे में मैंने महाराष्ट्र सरकार को आगाह किया था और उसके उपर महाराष्ट्र पुलिस ने और महाराष्ट्र सरकार ने एक्शन लिया और जुआ अड्डे को बंद कर दिया गया।

पिछले कुछ दिनों पहले ऐसे ही करोड़ों का जुआ नाशिक में खेला जा रहा था जिसके बारे में मैंने महाराष्ट्र पुलिस आयुक्त और महाराष्ट्र सरकार को गुहार लगाई है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

और अब एक और चौंकाने वाला जुआ अड्डा सामने आया है जिसमें ना सिर्फ जुआ खेला जाता बल्कि जुआ अड्डे में माफियाओं द्वारा कैसीनो भी चलाया जा रहा है।

शबनम शेख ने महाराष्ट्र पुलिस फोर्स और महाराष्ट्र सरकार से गुहार लगाते हुए बताया कि हम आपको अवैध जुआ माफिया अमित और मिथांग के बारे में सूचित कर रहे हैं, जो चेंबूर स्वस्तिक पार्क, संजोना कॉम्प्लेक्स, 7वीं मंजिल ब्राउन डोर, केनरा बैंक के सामने, भारतीय स्टेट बैंक चेंबूर के ऊपर कैसीनो चला रहे हैं।

ये जुआ माफिया समाज को खराब कर रहे हैं और पीढ़ी को प्रभावित कर रहे हैं, कानून और व्यवस्था के डर के बिना सरकार द्वारा गुप्त दरवाजे के पीछे करोड़ों रुपये का जुआ चला रहे हैं। कृपया तत्काल कार्रवाई करें और इन अवैध गतिविधियों को बंद करें।

148
7589 views

Comment