logo

युवक को धारदार हथियार से किया हमला, स्थिति नाजुक, जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रेफर।

भागलपुर। बिहार- झारखंड बॉर्डर पीरपेंती थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाका शाहाबाद में एक युवक को अज्ञात लोगों ने गले में चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना बुधवार की देर रात का है घटना की जानकारी मिलने के बाद लोगों ने प्राथमिक इलाज के लिए उसे झारखंड के साहिबगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान दिनेश रविदास के 22 वर्ष के पुत्र गुंजन रविदास के रूप में की गई है। घटना का कारण स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने बताया कि मजदूरी कर अपना घर का भरण पोषण करता था। अज्ञात लोगों ने घटना को अंजाम क्यों दिया इसकी जानकारी मुझे नहीं है। घायल गुंजन रविदास के गले में अज्ञात लोगों ने चाकू से तीन बार वार किए हैं जिससे गंभीर रूप से घायल है। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना अध्यक्ष नीरज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक विक्रम कुमार एवं अरविंद कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की, घटना की सूचना पाते ही कहलगांव एसडीपीओ शिवानंद सिंह ने बिहार बॉर्डर के सीमावर्ती क्षेत्र का जायजा लिया। फिलहाल घायल का इलाज भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।
दिन में एसएसपी- डीएम ने सीमावर्ती इलाके का किया था निरीक्षण

9
496 views