logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

घटयात्रा संग पंचकल्याण गजरथ महा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ का आरंभ

चंदला: चंदला दिगंबर जैन समाज के द्वारा बैंड बाजों के साथ घटयात्रा निकाल कर पंचकल्याणक गजरथ महा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ उत्सव का शुभारंभ हो गया है। इस मौके पर गणाचार्य श्री 108 विरागसागर जी महाराज के पद प्रक्षालन किए गए, और नगर में स्थित रेस्ट हाउस चौराहा से उपाध्याय श्री 108 विनिश्चल सागर जी महाराज का गणाचार्य जी से भव्य गुरु -शिष्य मिलन हुआ एवं वहां से मुख्य मार्ग होते हुए , बड़ी फील्ड मैदान में कार्यक्रम स्थल तक घटयात्रा निकाली गई। इसमें कई महिलाएं एक जैसी ड्रेस में घट लेकर चलीं । बालिका मंडल, विराग युवा मंच के भईया और दूर दराज से आए भक्त महिला - पुरुष और स्थानीय भक्त समुदाय ने उत्सव में भाग लिया।

इस दौरान नगर चंदला की समस्त दिगंबर जैन समाज के धर्म स्नेही जन, और गणाचार्य श्री 108 विरागसागर जी महाराज ससंघ,पुलिस बल के साथ सभी मौजूद रहे।

जीतेंद्र कुमार जैन
All India Media Association
जन - जन की आवाज के साथ।

139
32958 views

Comment