logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विधायक भवानी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा, योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष बनाए

शिमला। कांगड़ा जिले के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक भवानी सिंह पठानिया को कैबिनेट मंत्री के बराबर का दर्जा दिया गया है। उन्हें राज्य योजना बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया है। भवानी सिंह पठानिया वीरभद्र खेमे के प्रमुख नेता व मंत्री रहे सुजान सिंह पठानिया के बेटे हैं।
दोनों ही गुटों सेतालमेल

भवानी सिंह पठानिया एक अन्य नेता नंदलाल को एक दिन पहले ही कैबिनेट मंत्री के स्तर का दर्जा देकर सातवें वित्तयोग का अध्यक्ष बनाया गया था। विधायकों को सरकार में जगह देकर अपने पक्ष में साधने के प्रयास हो रहे हैं ।

अभी और भी होसकती हैं ताजपोशियां

डैमेज कंट्रोल के लिए अभी सुक्खू सरकार और भी ताजपोशियां करने की तैयारी में है। एक दर्जन निगमों-बोडों और

चार और विधायक सूची में

स्वायत संस्थाओं

में कई अध्यक्षों नियुक्तियां की जानी हैं।
इसके लिए असंतुष्टों और ओहदों के ख्वाहिशमंदों की एक सूर्ची बनाई जा रही है। इस सूची में चार विधायकों के नाम शामिल हैं। यह कांगडा, हमीरपुर औरमंडी तीनों ही संसदीय क्षेत्रों से हैं।

डैमेज कंट्रोल में जुटी सरकार : 11 अतिरिक्त सात उप और दो सहायक महाधिवक्ता लगाए

शिमला। डैमेज कंट्रोल में जुटी सरकार ने शनिवार को 11 अतिरिक्त, सात उप और दो सहायक महाधिवक्ताओं की तैनाती की अधिसूचना जारी की। राजेंद्रवर्मा, लोकिंदर कुठलेरिया, पुनीत राजटा, राजपाल चौहान, दिवाकर, सुशांत कपरेट, पवन नंदा, अमनदीप शर्मा, प्रणव चड्ढा, लीला नंद और विश्वदीप शर्मा को अतिरिक्त महाधिवक्ता लगाया। इसके अलावा मनदीप मिट्दू, मेनकाराम चौहान, संतोष डोगरा, हेमंत वर्मा, संजय दत्त वसुदेव, तरुण पाठक औरअजीत शर्मा को उप महाधिवक्ता की जिम्मेदारी दी है। वहीं, राधिका जुनेजा और रजत चौधरी को सहायक महाधिवक्ता लगाया गया है। प्रदेश सरकार के सचिवगृह डॉ. अभिषेक जैन ने इसे लेकर अधिसूचना जारी की।

130
2979 views

Comment