logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पुलिस ने किया लूट का खुलासा

लोकेशन मुलताई बैतूल।
ब्यूरो मोहम्मद अफसर।
स्लग
पुलिस ने किया लूट का खुलासा।

एक बड़ी ख़बर बैतूल जिले के मुलताई से सामने आ रही है जहां शुक्रवार दोपहर थाना परिसर में प्रेस वार्ता कर थाना प्रभारी प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि कल दिनांक 29/02/2024 को एक फरियादी महिला ने थाना आकर शिकायत दर्ज कराई कि शाम को 6 बजे के आसपास कनक कंप्यूटर के पास अज्ञात व्यक्ति ने गले का मंगलसूत्र छीन कर भाग गया।

उक्त मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 165/24 धारा 392 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

पुलिस ने पीड़िता द्वारा आरोपी के बताएं हुलिए के आधार पर तकनीकी संसाधनों के आधार पर आरोपी महेश पिता कैलाश पाठेकर निवासी राजीव गांधी वार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमे आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस द्वारा जरूरी कार्यवाही कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

उपरोक्त कार्रवाई में नगर निरीक्षक सुश्री प्रज्ञा शर्मा, उप निरीक्षक छत्रपाल धुर्वे, उप निरीक्षक अमित पवार, सहायक उप निरीक्षक राजेश मालवीय, प्रधान आरक्षक निर्मल पवार, आरक्षण अरविंद पटेल सहित कमलेश भलावी एवं बीरबल की मुख्य भूमिका रही।

140
1852 views

Comment