logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कांग्रेस ने डमी नेता को कोआर्डिनेटर बना ,फूंका लोकसभा का चुनावी बिगुल,अपने समाज में नहीं मुन्ना की कोई खास पैठ। गांधी परिवार के करीबियों में होती है मुन्ना त्रिसुंठी की गिनती

रिर्पोट:- मो० अहमद

लखनऊ/सुलतानपुर। कांग्रेस ने 80 लोकसभा सीटाें पर कोऑर्डिनेटर नियुक्त करने के बाद लगभग तीन सप्ताह बाद 46 सीटों पर नए चेहरों को अब यह जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी नेताओं का कहना है कि पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई पदाधिकारियों को जिलों के साथ ही लोकसभा सीट के कोऑर्डिनेटर का जिम्मा भी सौंप दिया गया था।
इनमें कई पदाधिकारियों को ऐसी लोकसभा सीट का जिम्मा सौंप दिया गया था, जो उनके जिले से दूर थी। इसे लेकर व्यावहारिक दिक्कतों को देखते हुए अब लखनऊ, अमेठी, कानपुर, बरेली, शाहजहांपुर, सुलतानपुर समेत 46 लोकसभा सीटों के कोआर्डिनेटर बदले गए हैं। सूत्रो के अनुसार पार्टी नेताओं का तर्क है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष, महामंत्री व सचिव का पदभार संभाल रहे पदाधिकारियों के पास पहले से जिम्मेदारियां थीं। ऐसे में लोकसभा चुनाव की तैयारियों व संगठन को अधिक मजबूती देने के लिए अन्य वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं को लोकसभा सीट का कोआर्डिनेटर बनाकर उन पर भरोसा जताया गया है।
ऐसे मे सुलतानपुर लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस पार्टी से नामित कोआर्डिनेटर मुन्ना सिंह त्रिसुंडी जिले मे अपने ही समाज के लोगो को हजम नहीं होते दिख रहे है, ऐसै में ये देखना अब और दिलचस्प होगा कि कांग्रेस पार्टी अपना अपना कोआर्डिनेटर बदलती है, या फिर मुन्ना सिंह के जरिए ही गठबंधन की नैया पार करवाती है, जिले के लोगों में चर्चा का विषय बना। सूत्र तो ये भी कहते फिर रहे है कि गांधी परिवार के पोषित नेताओ मे शुमार है मुन्ना सिंह त्रिसुंडी, चुनावी मैदान से नही है कांग्रेसी नेता का सरोकार, अभी बीते दिनो अमेठी मे राहुल गांधी की न्याय यात्रा के समापन के दौरान चर्चा में बने थे।
बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय में हुई बैठक में कांग्रेस नेताओं ने गठबंधन को लेकर समाजवादी पार्टी के दबाव में न आने की नसीहत प्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष को दी है। बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय पर दोपहर 11 बजे से लेकर शाम सात बजे तक चुनाव वार समिति व मीडिया सेल के अलावा वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने बैठक करके चुुनावी तैयारियों के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में कांग्रेस नेताओं ने सपा द्वारा की गई 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा को एक तरफा निर्णय बताया है। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के लगभग सभी पदाधिकारी रहे मौजूद।

157
16804 views

Comment