logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डीएवी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर फिजिक्स सोसाइटी द्वारा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

डीएवी पीजी कॉलेज में फिजिक्स सोसायटी फ्यूजन के द्वारा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर फिजिक्स सोसाइटी द्वारा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

भौतिक विज्ञान विभाग, डी ए वी पी जी कॉलेज में आज फिजिक्स सोसायटी "फ्यूजन" के द्वारा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फिजिक्स सोसायटी के संयोजक भौतिक विभाग के प्रभारी डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने सभी छात्र/ छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन हम सभी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाते हैं। सर सी वी रमन के द्वारा किए गए प्रयोग प्रकाश के प्रकीर्णन प्रभाव एवम विज्ञान के क्षेत्र में इस महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए उनको भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विज्ञान में हो रहे नित नए अविष्कार हमारे जीवन में रोज चमत्कार उत्पन्न कर रहे हैं। आज हम सभी चंद्रमा और सूर्य की सतहों के बारे में जानकारी एकत्र करने में सफल हो रहे हैं। आज के बदलते समय में हमें विज्ञान और तकनीकी का बहुत सहयोग मिला, जिसमे आज कल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( कृत्रिम बुद्धिमता ) का सहारा लगभग हर क्षेत्र में लिया जा रहा है। इससे हमारे कोई भी दैनिक गतिविधि अब आसानी से किए जा सकते हैं। हर दिन एक नई खोज, नए उत्पाद से हमारा परिचय होता है जो हमारे जीवन की जटिलता को सरल बना रहे हैं। सह संयोजक डॉ० राजेश कुमार राय ने कहा कि आप सभी को भी विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे नित नए आविष्कारों के बारे में जानना चाहिए। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से आप सभी अपने अंदर की छिपी हुई प्रतिभा का विकास कर सकते हैं। इस अवसर पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में लगभग 60 छात्र/ छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिसके परिणामस्वरूप रितिका पांडेय ( बीएससी प्रथम वर्ष) को प्रथम , शशांक पांडेय (बीएससी प्रथम वर्ष) को द्वितीय तथा बीएससी द्वितीय वर्ष के शिवम यादव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। संदीप प्रसाद, दुर्गेश कुमार गुप्त (बीएससी द्वितीय वर्ष), विवेक सिंह, खुशी गुप्ता, (बीएससी प्रथम वर्ष) को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्राचार्या ने सभी विजयी छात्र छात्राओं को शुभ कामनाएं देते हुए हर प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।

148
13262 views

Comment